Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सागर द्वीप में शुभेंदु अधिकारी की जनसभा को दी अनुमति

अदालत के इस आदेश के बाद प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने को लेकर पैदा हुआ विवाद समाप्त हो गया।

24 Dec 2025

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सागर द्वीप में शुभेंदु अधिकारी की जनसभा को दी अनुमति

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने बुधवार को दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की प्रस्तावित जनसभा को अनुमति दे दी। अदालत के इस आदेश के बाद प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने को लेकर पैदा हुआ विवाद समाप्त हो गया।

इस मामले में अदालत में याचिका दायर की गई थी, जिसमें दावा किया गया था कि प्रशासन ने सागर द्वीप में शुभेंदु अधिकारी की जनसभा आयोजित करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने निर्देश दिया कि जनसभा सागर द्वीप के रुद्रनगर चौरंगी क्षेत्र में आयोजित की जा सकती है।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जनसभा शाम पांच बजे तक समाप्त कर दी जाए। यह समय सीमा राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कल्याण बनर्जी के सुझाव के अनुसार तय की गई। कोर्ट ने जनसभा के दौरान अधिकतम सात हजार लोगों की मौजूदगी, 50 माइक्रोफोन और पांच लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने की अनुमति दी।

न्यायमूर्ति कृष्णा राव ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि जनसभा स्थल पर कड़ी निगरानी रखी जाए, ताकि कानून व्यवस्था किसी भी स्थिति में प्रभावित न हो। अदालत ने साफ कहा कि सभा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना राज्य प्रशासन की जिम्मेदारी होगी।

हाईकोर्ट के इस आदेश को राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे विपक्षी दल को अपनी बात जनता तक पहुंचाने का अवसर मिला है, वहीं प्रशासन को कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कलकत्ता हाईकोर्ट ने सागर द्वीप में शुभेंदु अधिकारी की जनसभा
अदालत के इस आदेश के बाद प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने को लेकर पैदा हुआ विवाद समाप्त हो गया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News